फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: संबलपुर में भैंस से टकराने के बाद पटरी से उतर गई यात्री ट्रेन, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Wed, 08 Nov 2023 11:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

Odisha: ईसीओआर ने एक बयान में कहा कि झारसुगुड़ा-संबलपुर यात्री विशेष ट्रेन के एक डिब्बे के चार पहिए सरला-संबलपुर खंड पर शाम करीब छह बजकर 25 मिनट पर पटरी से उतर गए। हादसे में भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के संबलपुर जिले में बुधवार शाम एक भैंस से टकराने के बाद एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। हालांकि, हालांकि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

ईसीओआर ने एक बयान में कहा कि झारसुगुड़ा-संबलपुर यात्री विशेष ट्रेन के एक डिब्बे के चार पहिए सरला-संबलपुर खंड पर शाम करीब छह बजकर 25 मिनट पर पटरी से उतर गए। हादसे में भैंस की मौत हो गई।

संबलपुर के मंडल रेल प्रबंधक और उनकी टीम अवरुद्ध लाइन को साफ करने के लिए परिचालन की निगरानी करने के लिए मौके पर पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि 30 किलोमीटर प्रति घंटे की कम रफ्तार वाली ट्रेन की आवाजाही के लिए रात आठ बजकर 35 मिनट पर पटरी को फिट घोषित किया गया।


 

संबलपुर के डीआरएम विनीत कुमार ने कहा, एक भैंस ट्रैक पर आ गई और कोच के नीचे फंस गई। इसलिए कोच की पिछली ट्रॉली पटरी से उतर गया। सामने से यह चौथा कोच था... किसी की जान नहीं गई है और हर कोई सुरक्षित है। इस मार्ग पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

संबलपुर वन्यजीव बचाव केंद्र में स्थानांतरित किया गया हमला करने वाला तेंदुआ
राज्य के नुआपाड़ा जिले में दो लोगों को मारने के लिए पिंजरे में बंद एक तेंदुए को निगरानी और उपचार के लिए संबलपुर वन्यजीव बचाव केंद्र ले जाया गया है। एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

हीराकुंड के डीएफओ (वन्यजीव) अंशु प्रज्ञान दास ने बताया कि संबलपुर से वन कर्मियों का एक विशेष दल मंगलवार रात सड़क मार्ग से तेंदुए को नुआपाड़ा से लेकर आया।
 
विज्ञापन

प्रभागीय वन अधिकारी ने कहा, जानवर की देखभाल के लिए एक समर्पित टीम को लगाया गया है। नुआपाड़ा में सुनाबेडा वन्यजीव अभयारण्य के बाहरी इलाके में कोडापाली गांव में एक घर में घुसे तेंदुए को चार नवंबर को पिंजरे में कैद किया गया था।अधिकारियों ने बताया कि पिछले 10 दिनों में जिले में एक नाबालिग लड़के और एक महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें