फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'समय की जरूरत': संजय राउत अपील- फिर से कांग्रेस के साथ एकजुट हों TMC-NCP (SP) जैसी पार्टियां

Wed, 10 Jun 2026 07:21 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।

सार

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि टीएमसी, एनसीपी (शरद पवार गुट) जैसी पार्टियों को फिर से एक साथ आकर कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने इसे समय की जरूरत बताते हुए कहा कि इस पर कांग्रेस और अन्य दलों में पहले से विचार चल रहा है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) जैसी पार्टियां कभी कांग्रेस का हिस्सा थीं, उन्हें फिर से एक साथ आकर कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए। 
विज्ञापन


फिर से एकजुट होना समय की जरूरत: संजय राउत
उन्होंने दावा किया कि फिर से एकजुट होना समय की जरूरत है और इस पर कांग्रेस और अन्य दलों के भीतर पहले से ही चर्चा चल रही है। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हम अक्सर निजी बातचीत में यह कहते हैं कि जो घटक कांग्रेस छोड़कर अपनी अलग पार्टियां बना चुके हैं, उन्हें कांग्रेस के झंडे के नीचे आकर उसे मजबूत करना चाहिए। यह समय की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बताई अपने नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी, राज खोला
विज्ञापन
विज्ञापन


'एक साथ आकर एनडीए का विकल्प बनें'
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), बीजू जनता दल और तेलंगाना की कुछ पार्टियों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां अपने-अपने राज्यों में कांग्रेस की मदद पर निर्भर हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा, हर कोई, चाहे नेता हों या पार्टियां, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ी है, उसकी सहायता चाहते हैं। इसलिए आपको एक साथ आकर कांग्रेस को और मजबूत बनाना चाहिए और एक विकल्प देना चाहिए (सत्तारूढ़ भाजपा-नीत एनडीए के लिए)। 

उन्होंने आगे कहा, मेरी जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के भीतर इस बारे में कुछ विचार चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें