फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Lunch: विपक्षी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री के भोजन की वीडियो वायरल, संसद की कैंटीन में जमकर लगे ठहाके

Fri, 09 Feb 2024 09:34 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विपक्षी दलों के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद स्थित कैंटीन में दोपहर का भोजन किया। 
विज्ञापन
विपक्षी सांसदों के साथ पीएम मोदी ने किया भोजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संसद कैंटीन में कई दलों केसांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया। इस दौरान बीजद नेता सस्मित पात्रा, आरएसपी नेता एनके प्रेमचंद्रन, टीडीपी केके राम मोहन नायडू, बसपा के रितेश पांडे और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन सहित कुछ भाजपा नेता पीएम के साथ थे। 

विज्ञापन


सहयोगियों के साथ भोजन का आनंद लिया- मोदी
दोपहर का भोजन करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, शानदार दोपहर के भोजन का आनंद लिया, कई दलों और भारत के कई हिस्सों के संसदीय सहयोगियों का साथ के लिए धन्यवाद। 


वहीं, सिरो-मालाबार चर्च के प्रमुख आर्कबिशप के रूप में चुने गए मुख्य पादरी राफेल थाटिल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीेम मोदी ने सोशल मीडिया पर आर्कबिशप के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही। कैथोलिक चर्चों के प्रमुख पोप फ्रांसिस ने पिछले साल 7 दिसंबर को कार्डिनल जॉर्ज एलेनचेरी का इस्तीफा स्वीकार किया था। इसके बाद थाटिल को हाल ही में बिशपों की धर्मसभा ने चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें