फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: 'भाजपा जानती भी है, लोकतंत्र क्या होता है?', संसद से निलंबित होने पर फूटा डीएमके सांसद का गुस्सा

Fri, 15 Dec 2023 09:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कनिमोझी ने कहा कि 'सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा की बात पर टीएमसी सांसद को अयोग्य करार दे देती है लेकिन जिसने आरोपियों को संसद में आने की मंजूरी दिलाई, वह अभी भी लोकसभा में बैठा हुआ है...और हमें सदन से बाहर कर दिया गया है!
विज्ञापन
डीएमके सांसद कनिमोझी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को लोकसभा में हंगामा करने के लिए 13 विपक्षी सांसदों को बाकी बचे हुए शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए सांसदों में डीएमके सांसद कनिमोझी भी शामिल हैं। अपने निलंबन को लेकर डीएमके सांसद ने सत्ताधारी भाजपा पर तीखा हमला बोला और सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


सरकार पर बरसीं कनिमोझी
मीडिया से बात करते हुए डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि 'मुझे नहीं पता (संसद में सुरक्षा चूक के मामले पर सरकार से) स्पष्टीकरण मांगना कैसे नियम विरुद्ध आचरण हो गया। उन्होंने हमें तो निलंबित कर दिया लेकिन जिस सांसद ने पास जारी किए, वह अभी भी संसद में है...उन्हें निलंबित नहीं किया गया है और यहां तक की जांच भी नहीं की जा रही है।'

कनिमोझी ने कहा कि 'सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा की बात पर टीएमसी सांसद को अयोग्य करार दे देती है लेकिन जिसने आरोपियों को संसद में आने की मंजूरी दिलाई, वह अभी भी लोकसभा में बैठा हुआ है...और हमें सदन से बाहर कर दिया गया है! क्या भाजपा जानती भी है कि लोकतंत्र क्या होता है?' बता दें कि संसद में सुरक्षा चूक के मामले पर गुरुवार को संसद मे में खूब हंगामा हुआ। इस दौरान नियम विरुद्ध आचरण करने के आरोप में लोकसभा से 14 और राज्यसभा से एक विपक्षी सांसद को शेष शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। हालांकि बाद में लोकसभा के एक सांसद का निलंबन वापस ले लिया गया। 
विज्ञापन


विपक्ष कर रहा प्रधानमंत्री या गृहमंत्री से संसद में बयान की मांग
दरअसल विपक्ष मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर विस्तृत बयान दें। इस मांग को लेकर गुरुवार को पूरे दिन विपक्ष का संसद में हंगामा चलता रहा और इसके चलते कई बार संसद की कार्यवाही स्थगित हुई।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें