फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Monsoon Session: 22 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट

Fri, 14 Jun 2024 10:46 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चल सकता है।
विज्ञापन
भारतीय संसद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चल सकता है। जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारण पहले दिन बजट पेश कर सकती हैं।
विज्ञापन


18 लोकसभा का गठन हो चुका है, पीएम मोदी समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों को पदभार दिया जा चुका है। अब संसद का मानसून सत्र शुरू होने की खबर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 22 जुलाई से 9 अगस्त तक मानसून सत्र चल सकता है। यह भी संभावना है कि सरकार मानसून सत्र के दौरान 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्त मंत्रालय 17 जनू तक विभिन्न मंत्रालयों और हितधारकों के साथ अपनी पूर्व-परामर्श बजट बैठकें शुरू करेगा। 

इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ, अध्यक्ष का चुनाव, राष्ट्रपति का अभिभाषण आदि शामिल हो सकता है। हालांकि संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि 18 वीं लेाकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। 
विज्ञापन


एक अन्य मीडिया रिपोर्ट का  दावा है कि संसद का विशेष 8 सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है, इसमें 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। 
विज्ञापन


1फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024-25 की घोषणा की। जिसमें पिछले 10 वर्षों के  दौरान सरकार की आर्थिक उपलब्धियों के बारे में बताया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें