लोकसभा में गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें विपक्ष के 14 सांसदों को बाकी शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, बाद में एक डीएमके सांसद एसआर पार्थिवन का नाम सूची से हटा दिया गया। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के नौ सांसदों और अन्य विपक्षी दलों के पांच सांसद शामिल थे। सदन की कार्यवाही बाधित करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई।
#WATCH | Opposition MPs- Benny Behanan, VK Sreekandan, Mohammad Jawed, PR Natarajan, Kanimozhi Karunanidhi, K Subrahmanyam, SR Parthiban, S Venkatesan and Manickam Tagore-suspended from Lok Sabha for the rest of the session for "unruly conduct"
House adjourned till tomorrow. pic.twitter.com/gThKY50P7P
सांसद हनुमान बेनीवाल ने स्पीकर के पोडियम पर चढ़ने की कोशिश की
संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर लोकसभा में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने खूब नारेबाजी की। इसी दौरान राजस्थान से आरएलपी पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर के पोडियम पर चढ़ने की कोशिश की। नारेबाजी करते हुए विपक्षी सांसद वेल में आ गए। विपक्षी सांसदों की मांग थी कि अमित शाह इस मुद्दे पर सदन में आकर बयान दें।
राज्यसभा से सस्पेंड हुए डेरेक ओ ब्रायन
इससे पहले आज ही राज्यसभा से तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सस्पेंड कर दिया गया। संसद में सुरक्षा चूक के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के दौरान ओ ब्रायन प्रदर्शन करते हुए सभापति के पास तक आ गए। इसके बाद उन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया।