नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'देश के आम लोग संविधान को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वह संविधान को पकड़कर विरोध कर रहे हैं और राष्ट्रीय गान गा रहे हैं लेकिन उनपर गोलियां चलाई जा रही हैं। बेदर्दी से भारत के लोगों को मारा जा रहा है।' वहीं लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने 'संविधान को बचाओ, हमारे भारत को बचाओ। नो टू सीएए' के नारे लगाए।
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का मुद्दा उठाने की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक सोमवार को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित । कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि क्या 267 रूल की इजाजत नहीं दी जा सकती? पूरा देश दो महीनों से सड़कों पर है।
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।
लोकसभा में जैसे ही वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर एक सवाल का जवाब देने के लिए उठे तो विपक्ष ने गोलीा मारना बंद करो, अनुराग ठाकपर शर्म करो, शर्म करो के नारे लगाकर हूंटिंग की। दरअसल 27 जनवरी को दिल्ली की एक रैली में ठाकुर ने कहा था कि देश के गद्दारों को गोली मारो। इसे लेकर ही विपक्ष संसद में हंगामा कर रहा है।
बजट सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने लोकसभा में हंगामा कर दिया। कुछ सांसदों ने नारे लगाए- 'गोली मारना बंद करो, देश को तोड़ना बंद करो।'
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।
सीपीएम और सीपीआई ने राज्यसभा में एनआरसी, एनपीआर और नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देश में मौजूदा स्थिति पर नियम 267 के तहत स्थगन का प्रस्ताव दिया है।
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन अधिनियम के बाद प्रस्तावित एनपीआर-एनआरसी के कारण देश में मौजूदा स्थिति को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद पीके कुन्हालीकुट्टी ने जामिया मिलिया इस्लामिया की हालिया घटनाओं और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के बयानों को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।