फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में वार-पलटवार: जोशी ने पूछा- आपातकाल के समय कहां था लोकतंत्र, दिग्विजय सिंह ने दिया यह जवाब

Tue, 14 Mar 2023 05:05 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी ने कैबिनेट से स्वीकृत अध्यादेश को मीडिया के सामने बकवास बताते हुए फाड़ दिया था, जिसके कारण तात्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन
Pralhad Joshi-Digvijay Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में राहुल गांधी से संसद में माफी की मांग करते हुए कहा, आपातकाल के दौरान जब देश में मौलिक अधिकार कुचल दिए गए थे तब लोकतंत्र कहां था और तब कौन सत्ता में था? जब केंद्रीय मंत्रिमंडल से पारित अध्यादेश को फाड़कर फेंक दिया गया था तब लोकतंत्र कहां था?

विज्ञापन


प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी ने कैबिनेट से स्वीकृत अध्यादेश को मीडिया के सामने बकवास बताते हुए फाड़ दिया था, जिसके कारण तात्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। प्रधानमंत्री जब खुद को असहाय बता रहे थे तब लोकतंत्र कहां था। 

पहली बार सत्तापक्ष नहीं चलने दे रहा सदन : सिंह
राहुल गांधी पर हमले के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि विभिन्न सदनों के सदस्य के रूप में 45 वर्ष के अनुभव में पहली बार वह ऐसा देख रहे हैं कि सत्तापक्ष सदन नहीं चलने दे रहा। सिंह ने कहा, यह सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी है कि वह सदन का संचालन सुचारू रूप से होना सुनिश्चित करे। वहीं भारत राष्ट्र समिति के सदस्य के केशव ने कहा, कई सदस्य विदेश जाते हैं और वहां विश्वविद्यालयों में बोलते हैं। उन्होंने पूछा, क्या आप सच नहीं बोलते? कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, संसद दिनभर के लिए स्थगित हो गई क्योंकि सरकार चलने नहीं देना चाहती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें