फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ऑस्ट्रेलिया में डूबकर हुई थी नाबालिग लड़की की मौत, परिवार ने 35 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा

नई दिल्ली, भाषा Updated Wed, 31 Oct 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली हाई कोर्ट - फोटो : PTI

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बीते साल डूबने वाली 15 साल की फुटबालर के परिवार ने दिल्ली हाई कोर्ट की शरण में जाकर अधिकारियों से 35 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है और उनके खिलाफ जांच की मांग की है।



न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, भारतीय स्कूल खेल महासंघ और राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय से जवाब मांगा है जहां छात्रा पढ़ती थी। नितिशा नेगी एक अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आस्ट्रेलिया गई थी लेकिन पिछले साल दिसंबर में बीच पर डूबने से उनकी मौत हो गई।


पूर्वी दिल्ली के सरकारी स्कूल की छात्रा नितिशा एडिलेड के होल्डफास्ट मरीना बीच में डूब गई थी। वहां वह मैच के बाद अपने चार दोस्तों के साथ गई थी। यह मैच पैसीफिक इंटरनेशल स्कूल खेल 2017 का हिस्सा था। अदालत ने वकील विल्स मैथ्यूज द्वारा दायर याचिका पर अधिकारियों को नोटिस जारी किया है और इस मामले की अगली सुनवाई अगले साल 8 मई को रखी है।


लड़की के माता-पिता, दादा-दादी और दो भाई-बहनों की ओर से दायर याचिका में अधिकारियों पर लापरवाही और चूक के आरोप लगाए गए हैं, जो प्रतिभागियों को बीच पर ले गए जिसके कारण पिछले साल 10 दिसंबर को नाबालिग नितिशा की डूबने से मौत हो गई।


परिवार ने अधिकारियों से 35 करोड़ रुपये या किसी अन्य उचित राशि के मुआवजे की मांग की है और साथ ही केंद्र और दिल्ली सरकार को अधिकारियों की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही या चूक की जांच के लिए निर्देश देने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next