फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा ओलंपिक 2020: टोक्यो जा रहे भारतीय एथलीटों से बातचीत करेंगे पीएम मोदी

Mon, 16 Aug 2021 03:24 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • टोक्यो में नौ अलग-अलग खेलों में 54 पैरा एथलीट हिस्सा लेंगे और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
  • टोक्यो पैरा ओलंपिक खेल 2020, 24 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो पैरा ओलंपिक खेलों में भाग लेने जापान जा रहे 54 भारतीय पैरा एथलीटों से मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


जापान में होने वाले टोक्यो पैरा ओलंपिक खेल 2020, 24 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, टोक्यो में नौ अलग-अलग खेलों में 54 पैरा एथलीट हिस्सा लेंगे और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पीएमओ द्वारा रविवार को जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पैरा ओलंपिक खेल 2020 में भाग लेने जा रहे एथलीटों से 17 अगस्त की सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे। इसमें कहा गया है कि यह भारत से पैरा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली सबसे बड़ी टोली है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस बातचीत के दौरान उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें