फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकजा मुंडे के कार्यक्रम से भाजपा का प्रतीक चिन्ह और प्रधानमंत्री की तस्वीर नदारद

Wed, 11 Dec 2019 08:25 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
विज्ञापन
Pankaja Munde - फोटो : ani
विज्ञापन

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में भाजपा की नाराज नेता पंकजा मुंडे द्वारा अपने पिता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की याद में गुरुवार को सभा बुलाई गई है। सभा में पार्टी का प्रतीक चिन्ह कमल सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं की तस्वीरें दिखाई नहीं दिखाई दे रही।

विज्ञापन


पंकजा ने महाराष्ट्र में बदलते राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनजर अपनी भविष्य की योजना को लेकर इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। महाराष्ट्र में हाल ही में भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई है।

पकंजा ने अपने समर्थकों को भाजपा के दिग्गज नेता रहे अपने पिता गोपीनाथ मुंडे की याद में 12 दिसंबर को परली के गोपीनाथगढ़ में होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। हालांकि पूर्व मंत्री पंकजा ने स्पष्ट किया था कि वह भाजपा नहीं छोड़ रहीं। सभी की निगाहें गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम पर टिकी हैं। उम्मीद है कि वह कोई घोषणा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें