फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर में हवाई अड्डे के पास तेंदुआ दिखने के बाद फैली दहशत

Tue, 19 Feb 2019 12:45 PM IST
अजय सिंह भाषा, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

 भुवनेश्वर में पलासपल्ली के लोगों में उस वक्त दहशत फैल गयी, जब कुछ स्थानीय लोगों ने इलाके की एक दुकान में एक तेंदुए को घुसते देखने का दावा किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर के हवाई अड्डे से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह इलाका मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास के करीब है, जहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से भी इस बात की पुष्टि की गई है। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार रात तेंदुआ दीवार को फांदकर उस कारोबारी प्रतिष्ठान के परिसर में घुस गया। नगर मंडलीय वन अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि फुटेज से पुष्टि होने के बाद सोमवार को पलासपल्ली में 25 कर्मियों की एक टीम को भेजा गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लोगों से शांत रहने और तेंदुए के दोबारा दिखने पर उसे परेशान न करने का अनुरोध किया है। तेंदुए को परेशान करने से वह हिंसक हो सकता है।’’
विज्ञापन

            

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें