फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भज्जी ने उतारा पुलवामा अटैक का गुस्सा, बोले- विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मत खेलो

Tue, 19 Feb 2019 12:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को सलाह दी है कि उसे आगामी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। भज्जी ने कहा, 'यह हमारे देश के लिए मुश्किल समय है। हमारे सुरक्षाबलों पर जो हमला हुआ वह अविश्वसनीय था और बहुत ही गलत था। हमारी सरकार निश्चिततौर पर इस पर कड़ा एक्शन जरूर लेगी, लेकिन जहां तक क्रिकेट का सवाल है, तो मैं नहीं समझता कि हमारे उनके साथ संबंध होने चाहिए। अगर हम उनके साथ इन हालात में भी खेलते हैं, तो फिर वे हमारे साथ ऐसा ही व्यवहार करेंगे।'

विज्ञापन


इसके अलावा भज्जी ने कहा, 'भारत को वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। भारतीय टीम इस वक्त इतनी मजबूत टीम है कि अगर पाक से न खेलेने पर उस पर जुर्माना (पॉइंट्स काटे गए) भी लगाया गया, तो भी वह वर्ल्ड कप जीतने का माद्दा रखती है। मैं नहीं समझता कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में मैच खेलना चाहिए। हमेशा देश पहले आता है और हम अपने देश के साथ खड़े हैं।' बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में 16 जून को मैनचेस्टर में मैच शेड्यूल है। 

इसके साथ ही हरभजन सिंह ने यह भी कहा, 'क्रिकेट हो, हॉकी हो या फिर कोई और खेल अभी सभी चीजों को एक तरफ रख देना चाहिए क्योंकि बार-बार हमारे सैनिक मारे जा रहे हैं। हमें अपने देश के साथ ही खड़ा रहना चाहिए और ऐसे में हम उनके साथ नहीं खेल सकते।' 
विज्ञापन


हरभजन सिंह ने कहा, 'हमें पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के संबंध नहीं रखने चाहिए। हम पर्याप्त रूप से ताकतवर हैं कि हम दुनिया को अपने दम पर खिला सकें। क्रिकेट एक खेल इतना जरूरी नहीं है, जितना कि अपने सुरक्षाबलों के हर जवान के साथ खड़ा रहना जरूरी है। उनका त्याग व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।' इससे पहले गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें