फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर जिला परिषद उपचुनाव: शिवसेना का 5 सीटों पर कब्जा, राकांपा-भाजपा ने 4-4 सीटें जीतीं, कांग्रेस शून्य  

Wed, 06 Oct 2021 10:03 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, पालघर

सार

ये सीटें पहले ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थीं, जो सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद खाली हो गईं थी। दोबारा हुए चुनाव में शिवसेना सबसे आगे रही। 
विज्ञापन
(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में पालघर जिला परिषद की 15 खाली हुई सीटों पर हुए उपचुनाव में शिवसेना ने पांच सीटों पर जीत हासिल की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चार-चार सीटें मिलीं। कांग्रेस का खाता शून्य रहा। 

विज्ञापन


पालघर के जिलाधिकारी एवं चुनाव अधिकारी माणिक गुरसाल ने बताया कि मंगलवार को हुए उपचुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती और एक निर्दलीय ने भी जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि पालघर जिला पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आने वाली पंचायत समितियों की 14 रिक्त सीटों के लिए हुए उपचुनाव में शिवसेना को पांच सीटें मिलीं, जबकि भाजपा और बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) को तीन-तीन सीटें मिलीं।

गुरसाल ने कहा कि रांकापा को दो सीटें मिलीं और एक सीट महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को मिली। पंचायत समिति उपचुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला। जिला पंचायत (15) और पंचायत समितियों (14) की रिक्त सीटों को भरने के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था और बुधवार को मतगणना हुई। ये सीटें पहले ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थीं, जो सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद खाली हो गईं थी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने इस साल मार्च में महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। छह जिला पंचायतें - धुले, नंदुरबार, अकोला, वाशिम, नागपुर, पालघर और उनके अधीन आने वाली 38 पंचायत समितियां सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रभावित हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें