फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palghar Factory Blast: दिवाली की खुशी मातम में बदली, पालघर फैक्ट्री में धमाका, तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल

Thu, 31 Oct 2024 01:18 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर (महाराष्ट्र)

सार

देशभर में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र के पालघर में खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर में दिवाली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब पालघर की एक फैक्ट्री में धमाका होने के कारण तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर के मुताबिक हादसा पालघर जिले के बोईसर में बुधवार देर रात हुआ। एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित 70 प्रतिशत से अधिक झुलसे
पुलिस ने बताया कि पीड़ित 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी विस्फोट के कारण लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


विस्फोट में फैक्टरी की छत उड़ गई
प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में फैक्टरी की छत उड़ गई और दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर जा गिरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें