फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas Conflict: ‘इस्राइलियों की हरकतों को भी देखना चाहिए’, हमास-इस्राइल संघर्ष पर बोले फलस्तीनी राजदूत

Mon, 09 Oct 2023 12:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में फलस्तीन के राजदूत अदनान अबू अल हैजा ने कहा कि कोई भी संघर्ष जब शुरू होता है, तबसे ही बुरा होता है। हालांकि, यह जानने की जरूरत है कि हमास ने इस्राइल पर हमला क्यों किया है। 
विज्ञापन
Adnan Abu Al Haija - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष जारी है। इन हमलों में अभी तक एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हमास के हमलों के बाद जहां कई देशों ने हमास के हमलों का विरोध किया तो वहीं अब भारत में फलस्तीन के राजदूत अदनान अबू अल हैजा ने चौंकाने वाला बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि यह जानने की जरूरत है कि हमास ने हमला क्यों किया। 

फलस्तीन के राजदूत अदनान अबू अल हैजा ने कहा कि कोई भी संघर्ष जब शुरू होता है, तबसे ही बुरा होता है। हालांकि, यह जानने की जरूरत है कि हमास ने इस्राइल पर हमला क्यों किया है। उन्होंने कहा, ‘हमें वर्षों पीछे जाकर इस्राइली बलों द्वारा किए गए नरसंहार को भी देखना चाहिए। इस साल की शुरुआत से लेकर अबतक इस्राइल, फलस्तीन और वेस्ट बैंक में 260 से अधिक लोगों की हत्या कर चुका है। इस बारे में कोई भी बात नहीं करता है।’

उन्होंने कहा कि इस्राइलियों द्वारा की गई हत्याओं के बारे में भी बात होनी चाहिए। इनकी निंदा होनी चाहिए, जो कोई नहीं करता है। हैजा ने आरोप लगाया कि इस्राइली हर जमीन पर कब्जा करते हैं। बस्तियां बनाते हैं। इतना ही नहीं लोगों को जेल में डाल देते हैं। लोगों की हत्या भी कर देते हैं।  

विज्ञापन




हमास की निंदा करने पर भारत में फिलिस्तीनी राजदूत अदनान अबू अल हैजा ने आगे कहा कि फलस्तीनियों के बारे में किसी ने सोचा? उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत से 260 लोग मारे गए। इन्हें इस्राइलियों द्वारा मारा गया। जिन लोगों को मारा गया वो भी नागरिक ही थे। इतना ही नहीं, इस्राइल की जेलों में पांच हजार से अधिक लोग बंद हैं। 

हैजा ने कहा, ‘इस्राइल में हमारे करीब तीन सौ लोग प्रशासनिक हिरासत में हैं। उनको रिहा कराने के लिए भूख हड़ताल की जा रही हैं। इस्राइलियों के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है फिर भी उन लोगों को जेल में डाल दिया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग भी हमास के हमलों की निंदा कर रहे हैं, उन लोगों को इस्राइल और वेस्ट बैंक की भी निंदा करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें