फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाफ दुष्प्रचार में जुटा

Sun, 04 May 2025 05:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। वह लगातार अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली हरकतें कर रहा है। पाकिस्तान और उसकी मीडिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। पाकिस्तानी समाचार चैनल और कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाफ दुष्प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और उसकी मीडिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। पाकिस्तानी समाचार चैनल और कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाफ दुष्प्रचार में जुटे हैं। पाकिस्तान चैनलों और कुछ ट्रोल नेटवर्क ने दावा किया कि भारतीय रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को पहलगाम में कथित चूक के बाद बर्खास्त कर अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के काला पानी में निर्वासित कर दिया गया। जबकि, हकीकत यह है कि लेफ्टिनेंट जनरल राणा को अंडमान और निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदोन्नत किया गया है, जो एक त्रि-सेवा कमान है।

विज्ञापन


कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडलों ने यह भी दावा किया कि लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार को पहलगाम हमले से जुड़ी नाकामियों के कारण सेना की उत्तरी कमान से हटा दिया गया। जबकि, लेफ्टिनेंट सुचिंद्र 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। ऐसा ही एक और झूठा दावा किया गया कि भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एसपी धारकर को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ने से इन्कार करने पर बर्खास्त कर दिया गया। हालांकि, एयर मार्शल धारकर ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया और 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। 

ये भी पढ़ें: Pakistan: 'सिंधु नदी पर कोई भी ढांचा बना, तो हमला करेंगे...' पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की भारत को गीदड़ भभकी
विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद भारत की कार्रवाइयों से छटपटा रहा पाकिस्तान
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकवादियों ने हमला किया था। आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। सिंधु जल संधि के निलंबन से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने तक, भारत ने पाकिस्तान पर कई पाबंदियां लगा दी हैं। पाकिस्तान भी अनरगल बयानबाजी कर रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। वह लगातार अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली हरकतें कर रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान डरा हुआ है। वह भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से छटपटा रहा है। 

भारत ने सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं पर लगाई रोक
भारत ने पाकिस्तान के लिए सभी श्रेणियों की डाक और पार्सल सेवाओं पर रोक लगा दी है। अब डाक और पार्सल को हवाई और जमीनी रास्तों से न ही भेजा जा सकेगा और न ही प्राप्त किया जा सकेगा। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत एक के बाद एक कदम पाकिस्तान के खिलाफ उठा रहा है। डाक और पार्सल पर रोक लगाने का फैसला उसी कड़ी का हिस्सा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pakistan: खुद को मजबूत दिखाने में जुटा पाकिस्तान, बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने की कर रहा तैयारी

भारत ने पाकिस्तान को दिए कई झटके
इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया था। इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति देने पर रोक लगा दी गई थी। भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें