फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्मा केस: HC में याचिका दायर करने गए भारतीय राजनयिक का फोन जब्त

Fri, 12 May 2017 02:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान
विज्ञापन
उज्मा मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर करे गए भारतीय राजनयिक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। इस बात पुष्टि पाकिस्तानी मीडिया ने की है। इस मामले ने दोनों मुल्कों की सरकारों का ध्यान खींचा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि केस खत्म होने के बाद भारतीय महिला को जल्द से जल्द अपने मुल्क भेजा जाएगा। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि उज्मा भारतीय उच्चायोग में सुरक्षिता और खुश है।
विज्ञापन


दरअसल, ताहिर अली नाम के एक शख्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत मांगी थी। मगर उसकी पत्नी, उज्मा का आरोप था कि ताहिर ने बंदूक की नोक पर जबरन उससे शादी की और उसका यौन शोषण किया। इसके अलावा ताहिर ने उसने अप्रवासीय कागजात भी छीन लिए। वहीं, ताहिर का दावा है कि यह शादी बिना किसी दबाव के हुई है और उसके पास इसके पक्के सबूत हैं।

उज्मा दिल्ली की रहने वाली है। उसने 8 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उज्मा फिलहाल इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की शरण में है और वो भारत वापिस लौटना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें