फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद उमर फयाज के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जारी किए पोस्टर

Fri, 12 May 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
शहीद उमर फैयाज
विज्ञापन
कश्मीर में शहीद लेफ्टिनेंट उमर फयाज के हत्यारों को पकड़ने के लिए भारतीय सेना ने कमर कस ली है। स्थानीय पुलिस ने फयाज के हत्यारों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। पुलिस ने इन आतंकी हत्यारों को पकड़वाने वालों को इनाम देने का ऐलान भी किया। जांच एजेंसियों को इस बात का शक है कि फयाज की हत्या में हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादियों का हाथ है। 
विज्ञापन

  J&K: Posters of 3 terrorists (from LeT& Hizbul Mujahideen), involved in killing of Army officer Lt. Ummer Fayaz, pasted by police in Shopian pic.twitter.com/5q3UhKyT1F — ANI (@ANI_news) May 12, 2017


बता दें कि मंगलवार रात को आतंकियों ने लेफ्टिनेंट उमर फयाज अगवा कर लिया था। इसके बाद उनका गोलियों से छलनी शव चौक से बरामद हुआ था। 

पुलिस के आतंकियों का पोस्टर जारी करने के अलावा सेना ने अब छुट्टियों से जुड़ी गाइडलाइन्स को सख्ती से लागू करवाने का ऐलान किया है। जो अफसर कश्मीर के रहने वाले हैं उन्हें छुट्टी पर जाने से पहले लोकल यूनिट्स को इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


सेना के अनुसार ऐसा करना उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है। अपने गृह क्षेत्र में तैनात हर सैनिक को अपनी छुट्टी की जानकारी स्थानीय यूनिट को देना जरूरी होता है। इसके अलावा सेना के हर यूनिट हेड को ये निर्देश है कि वो अपने जवानों और अफसरों को छुट्टी पर भेजने से पहले उनकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें