पाकिस्तान फिर से कश्मीर को लेकर साजिशें रच रहा है? ये बात सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चीन और तुर्किये के समर्थन से कश्मीर मुद्दे पर अभी भी अड़ा है। ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 अपरिहार्य है और भारत को इसके लिए हर हाल में तैयार रहना होगा।
दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा पाकिस्तान इन दिनों फिर से कश्मीर के मुद्दे पर अपने नापाक इरादे दिखा रहा है। चीन और तुर्किये के समर्थन से उछल रहा आतंकियों का पनाहगाह कश्मीर के मुद्दे पर अब भी अड़ा हुआ है। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 अब टाला नहीं जा सकता और भारतीय सशस्त्र बलों को इसके लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। उनका कहना है कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर अब भी अड़ा हुआ है और उसे इस मामले में चीन और तुर्किये का समर्थन भी मिल रहा है।
गुजरात में वायु सेना के दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (एसडब्ल्यूएसी) के मुख्यालय में आयोजित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों मेमोरियल लेक्चर के दौरान जनरल दुष्यंत सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मई 2025 में हुए पहले ऑपरेशन सिंदूर के बाद लागू किया गया संघर्षविराम (सीजफायर) अभी भी कमजोर स्थिति में है। ऐसे में भारत को किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।
ये भी पढ़ें:- Thailand-Cambodia War: थाई सरकार का दावा- कंबोडिया के रॉकेट हमले में नागरिक की मौत, क्यों और कैसे बढ़ा तनाव?
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की तारीफ की
रक्षा बजट तो जीडीपी का तीन प्रतिशत करने की सलाह
इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह ने सरकार को कई अहम सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि साइबर वारफेयर और कॉग्निटिव वारफेयर कमांड बनाई जानी चाहिए। रक्षा बजट को बढ़ाकर जीडीपी का तीन प्रतिशत किया जाना चाहिए और देश के लिए एक स्पष्ट और लिखित राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति तैयार की जानी चाहिए।