फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी नहीं सुधरेगा!: देश में उथल-पुथल के बावजूद LOC पर आतंकी इकट्ठा कर रही पाकिस्तानी सेना, ये है प्लान

Thu, 11 May 2023 11:18 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पड़ोसी नहीं सुधरेगा!: पाकिस्तान में जारी राजनीतिक उथल-पुथल का वहां की सेना के आतंकवाद प्रायोजित करने पर कोई असर नहीं पड़ा है। एजेंसियों को जानकारी मिल रही है कि बड़ी संख्या में आतंकवादी शिविरों से एलओसी के पास स्थित लांचपैड्स पर लाए गए हैं और भारतीय क्षेत्र में भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पाक आर्मी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में जारी आंतरिक उथल-पुथल के बावजूद पाकिस्तानी सेना भारत से लगी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कई लॉन्चपैड्स पर आतंकवादियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी बनाए हुए है। सूत्रों के अनुसार, 'ऐसा लगता है कि मौजूदा हालात से भी पाकिस्तानी सेना ने सबक नहीं लिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में जारी राजनीतिक उथल-पुथल का वहां की सेना के आतंकवाद प्रायोजित करने पर कोई असर नहीं पड़ा है। एजेंसियों को जानकारी मिल रही है कि बड़ी संख्या में आतंकवादी शिविरों से एलओसी के पास स्थित लांचपैड्स पर लाए गए हैं और भारतीय क्षेत्र में भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, नीलम घाटी, लीपा घाटी और झेलम घाटी में लॉन्चपैड पर 10 से 20 की संख्या में आतंकवादी भारत में भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना के नापाक मंसूबों के बावजूद भारतीय सुरक्षा बल उनकी गतिविधियों और उनकी ओर से प्रायोजित आतंकवादी समूहों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और वहां की सरकार आतंकवादी समूहों को सक्रिय कर कश्मीर घाटी में 20 से 23 मई के बीच होने वाली जी-20 की बैठक को बाधित करने की साजिश रच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें