फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आए पी चिदंबरम के बेटे कार्ति, कहा- मैं होम क्वारंटीन में हूं

Mon, 03 Aug 2020 12:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
पी चिदंबरम-कार्ति चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वे फिलहाल होम क्वारंटीन में हैं। उन्होंने ट्वीट करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। 

विज्ञापन

तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से सांसद कार्ति ने ट्वीट कर कहा, 'मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मेरे लक्षण हल्के हैं और चिकित्सीय सलाह के अनुसार मैं होम क्वारंटीन में हूं। मैं हाल ही में अपने संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन करें।'
 


इससे पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, उनकी बेटी, यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, यूपी सरकार में एक मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वहीं यूपी सरकार में मंत्री कमला रानी का कोविड-19 के कारण निधन हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- देश में कोविड-19 के मामले 18 लाख के पार, स्वस्थ होने वालों की संख्या हुई 11.86 लाख

सोमवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन डाटा के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 18,03,695 हो गए जबकि बीमारी से एक दिन में 751 और लोगों के दम तोड़ने के बाद कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 38,135 हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 11,86,203 हो गई है जबकि देश में 5,79,357 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और उनका इलाज चल रहा है। डाटा के मुताबिक कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 65.44 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर घटकर 2.13 प्रतिशत रह गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें