फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम ने किया सरकार के फैसले का स्वागत, बोले- सड़क परिवहन और विमानन सेवा भी हो शुरू

Mon, 11 May 2020 11:42 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कुछ चुनिंदा स्थानों के लिए यात्री रेल सेवा बहाल किए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए सोमवार को कहा कि देश में आर्थिक गतिविधियों को फिर से आंरभ करने के लिए अब सड़क परिवहन और विमानन सेवा की भी सीमित स्तर पर शुरुआत होनी चाहिए।

विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘हम यात्री ट्रेनों का परिचालन सावधानीपूर्वक शुरू करने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। इसी तरह सड़क परिहवन और विमानन सेवा की सीमित स्तर पर शुरुआत होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि आर्थिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को प्रभावी रूप से शुरू करने का यही एक रास्ता है कि सड़क, रेल और विमानन सेवाओं को खोला जाए।




उन्होंने आगे कहा कि आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधि को शुरू करने का एकमात्र तरीका प्रभावी रूप से यात्रियों और वस्तुओं के लिए सड़क, रेल और हवाई सेवाओं को खोलना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय रेल ने रविवार को कहा कि उसकी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की हैं, और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाई जाएंगी। साथ ही रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने वाले यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें