ओडिशा के कालाहांडी जिले में लांजीगढ़ के चार प्राथमिक स्कूलों में मिड-डे मील खाने से 150 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। मिड-डे मील खाने के बाद बच्चों ने पेट में दर्द होने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद कुछ बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना गुरुवार 14 सितंबर की है।
पढ़ें: हेल्थ चेकअप कैंप में बच्चों ने खोली खराब मिड डे मील की पोल
बता दें कि एक ट्रस्ट द्वारा लांजीगढ़ ब्लॉक के 176 स्कूलों के लिए मिड-डे मील तैयार कर उसे सप्लाई किया जाता है। जिला कालाहांडी के डीइओ प्रदीप कुमार नाइक ने बताया कि अब हालात नियंत्रण में है और बच्चों के स्वास्थ्य में भी तेजी से सुधार हो रहा है।
पढ़ें: मिड-डे मील में कीड़े देखकर अभिभावक भड़के
कालाहांडी के कलेक्टर अंजन कुमार माणिक ने कहा कि बच्चों के अचानक बीमार होने के असली कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन जांच के आदेश दे दिए हैं।