दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री स्पाइसजेट की फ्लाइट में अपने साथ चाकू लेकर पहुंच गया। अपनी सीट पर बैठने के बाद उसने केबिन क्रू को यह बात बताई।
पढ़ें: एक साल का हुआ इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पर न विदेशी फ्लाइट और न सुविधाएं
इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों ने उसे फ्लाइट से उतारा और उसकी तलाशी ली गई। आरोपी 14 सितंबर को फ्लाइट दिल्ली से गोवा जाने वाला था। एयरपोर्ट पर हुई इतनी बड़ी चूक के लिए यात्रियों और उनका सामान चेक करने वाली टीम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वहीं एहतियातन विमान में बैठे अन्य यात्रियों की भी दोबारा जांच की गई।
पढ़ें: पायलट ने फ्लाइट में यात्रियों के साथ किया ऐसा सुलूक कि एयर इंडिया को मांगनी पड़ी माफी