फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: फारूक अब्दुल्ला को समन को लेकर अधीर ने ईडी को कह दिया बेवकूफ; अश्विनी वैष्णव को इस कारण लिखा पत्र

Thu, 11 Jan 2024 07:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी नेताओं ने इस तरह के आरोप लगाए हों। इससे पहले भी अधीर रंजन ने ईडी की आलोचना करते हुए उसे 'बेवकूफ' कहा था।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए। अब इस मामले में पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने केंद्रीय एजेंसी पर तंज कसते हुए उसे 'बेवकूफ'करार दिया है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में केंद्र पर इन एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी को केंद्र सरकार के आदेश के तहत चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'ईडी किसे तलब करेगी और किसे नहीं, यह ईडी का अपना मामला है। हम सिर्फ इतना जानते हैं कि हमारी ईडी 'बेवकूफ' है और यह केवल (केंद्र) सरकार के निर्देशों पर चलती है। ईडी का समन फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ एक साजिश के अलावा और कुछ नहीं है।

यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी नेताओं ने इस तरह के आरोप लगाए हों। इससे पहले भी अधीर रंजन ने ईडी की आलोचना करते हुए उसे 'बेवकूफ' कहा था। बीते सप्ताह ईडी टीम पर हमले के बाद केंद्रीय एजेंसी द्वारा टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा था कि ईडी क्या करेगा? ईडी खुद ही मूर्ख है। बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी उसकी देखभाल करेगी।
विज्ञापन


ईडी ने किया था फारूख अब्दुल्ला को तलब 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 86 वर्षीय राजनेता को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बुलाया गया गया था। श्रीनगर लोकसभा सीट से सांसद फारूक के खिलाफ ईडी ने वर्ष 2022 में आरोपपत्र दायर किया था। आरोपपत्र 2018 में सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट पर आधारित है।

रेल मंत्री को अधीर ने लिखा पत्र
वहीं, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में अनुरोध किया है कि महामारी के दौरान बढ़ाए गए यात्री किराए के मामले की समीक्षा की जाए और इसे तत्काल वापस लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें