फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: लोकसभा चुनाव में जनता से जुड़े मुद्दों की जगह दूसरे गैरजरूरी मुद्दे हावी रहेंगे

Mon, 11 Mar 2019 08:38 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया। आचार संहिता सरकार को मतदाताओं को प्रभावित करने वाले किसी भी नीतिगत योजना को घोषित करने से रोकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के आदर्श आचार संहिता रविवार से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और सोशल मीडिया पर सभी राजनीतिक विज्ञापनों को पूर्व प्रमाणीकरण की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने इस बार चुनाव में सभी पोलिंग बूथ पर वीवीपैट के इस्तेमाल किए जाने की घोषणा की। 

विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या लोकसभा चुनाव 2019 में जनता से जुड़े मुद्दों की जगह दूसरे गैरजरूरी मुद्दे हावी रहने वाले हैं?'

पोल के जवाब में हमें कुल 4623 वोट मिले। इनमें 73.39 फीसदी (3393 वोट) पाठकों ने माना कि  लोकसभा चुनाव 2019 में जनता से जुड़े मुद्दों की जगह दूसरे गैरजरूरी मुद्दे हावी रहने वाले हैं, जबकि 26.61 फीसदी (1230 वोट) पाठकों ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जनता से जुड़े मुद्दे ही हावी रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें