फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तारीखों के चलते महाराष्ट्र के दो विश्वविद्यालयों ने परीक्षाएं टालीं

Mon, 11 Mar 2019 08:25 PM IST
अमित मंडल भाषा, मुंबई
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
विज्ञापन
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के चलते दो विश्वविद्यालयों को अपनी कुछ परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी हैं क्योंकि इम्तिहान और मतदान की तारीखें एक ही थीं। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में चार चरणों में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। 
विज्ञापन


इसके मद्देनजर मुंबई विश्विद्यालय की 23, 23, 24, 29 और 30 अप्रैल की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नया परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र ही विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

इसी प्रकार राज्य में औरंगाबाद जिले के डॉ. बाबासाहब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए भी सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 18 और 23 अप्रैल की परीक्षाएं बाद में होंगी। इसका ब्योरा शीघ्र ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें