फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार एकड़ में जैविक खेती शुरू, किसानों को मिलेगा 29 हजार अनुदान

Thu, 08 Dec 2016 03:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty
विज्ञापन
रासायनिक खादों के अंधाधुंध उपयोग को रोकने के लिए कृषि विभाग जिले के चुनिंदा किसानों की एक हजार एकड़ जमीन लेकर जैविक खेती करवा रहा है। शासन की योजना के तहत विभाग इसे मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन


यह खेती करने वाले किसानों को तीन वर्ष तक 29 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। शासन ने यह योजना पिछले वर्ष शुरू की थी, लेकिन एनजीओ न मिलने पर इस वर्ष कृषि विभाग को योजना के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परांपरागत कृषि विकास योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जनपद में कुल पचास क्लस्टर बनाए गए हैं। एक क्लस्टर में पचास किसानों को शामिल किया गया है। उनकी एक-एक एकड़ जमीन लेकर जैविक खेती कराई जा रही है। चयनित किसानों को जैविक खेती के सारे गुर सिखाये जा रहे हैं।
विज्ञापन


अनुदान देकर वर्मी कंपोस्ट बनाने में सहयोग किया गया है। इससे किसान फसल में जैविक खाद का उपयोग कर सकें। वर्ष 2014-15 सत्र से शुरू की गई इस योजना का क्रियान्वयन पहले शासन द्वारा चयनित एनजीओ को करना था। लेकिन शासन स्तर पर एनजीओ का चयन न होने के बाद कृषि विभाग योजना का संचालन कर रहा है।

तीन वर्ष की इस योजना के तहत चयनित किसान को तीन वर्ष में एक एकड़ जमीन पर जैविक खेती करने के लिए कुल 29 हजार 900 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जैविक खेती की जानकारी देने के लिए समय-समय पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। 

ग्राम जमुनिया के किसान राकेश बबेले ने बताया कि इस बार रबी की फसल उनकी दूसरी जैविक फसल होगी। इसके पहले वह एक एकड़ खेत में उर्द की फसल कर चुके हैं। जैविक तरीके से पैदा की गई उर्द की फसल उनके रासयानिक खाद वाले खेतों की तुलना में बेहतर हुई है। वर्तमान में उन्होंने इस एक एकड़ वाले खेत में जैविक तरीके से गेंहू पैदा किया जा रहा है। 
विज्ञापन

किसानों का किया जाएगा रजिस्ट्रेशन

- फोटो : getty
जैविक खेती करने वाले एक हजार किसानों के लिए तीन वर्ष पूरे करने के बाद उन्हें जैविक फसल की मार्केटिंग के गुर भी सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही इन सभी किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। जिससे यह साबित होगा, कि यह किसान जैविक तरीके से खेती करते हैं। इनकी जैविक फसल को विशेष तरीके से पैकिंग करके बाजार में पहुंचाने में कृषि विभाग सहयोग करेगा।

जैविक खेती की योजना के तहत जनपद में एक हजार एकड़ जमीन का चयन किया गया है। इस योजना के तहत इस बार गेंहू की फसल को जैविक तरीके से पैदा किया जाएगा। फसल पकने के बाद इन खेतों पर दूसरे किसानों को ले जाकर जैविक खेती के फायदे बताए जाएंगे।
- हंसराज,  उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें