फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ अफसरों को ड्यूटी पर लौटने के आदेश

Fri, 20 Dec 2019 10:53 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CRPF Jawans - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने जम्मू-कश्मीर में तैनात कमांडेंट और उससे ऊपर की रैंक के सभी अधिकारियों को फौरन अपने तैनाती स्थल पर ड्यूटी ज्वाइन करने का आदेश दिया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कहा है कि रेल या हवाई उड़ान रद्द होने जैसे बहाने स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर में सेना के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ सीआरपीएफ अधिकारी ने कहा, हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी स्टाफ और अधिकारी हवाई उड़ान या रेल रद्द होने से प्रभावित नहीं होना चाहिए। सीआरपीएफ की तरफ से कहा गया है कि श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट या रेल रद्द होने की स्थिति में सभी अधिकारियों को हवाई जहाज से जम्मू पहुंचकर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। उन्हें किसी भी हालत में दिल्ली में नहीं अटकने का आदेश देते हुए सड़क मार्ग के प्रयोग का भी आदेश दिया गया है।

हालांकि फोर्स ने यह भी निर्देश दिया है कि सड़क मार्ग का प्रयोग करते समय सुरक्षा और बचाव के लिए तय प्रक्रिया का पालन किया जाए। डीआईजी स्तर के अधिकारियों को श्रीनगर पहुंचने के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करने को कहा गया है। सीआरपीएफ ने कहा है कि ये आदेश अगले कई महीने तक लागू रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें