बैठक को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों और आर्थिक सुस्ती जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर लाखों लोगों के मतदान अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है और संविधान पर लगातार हमला हो रहा है।
Opening Remarks of @INCIndia President Shri Mallikarjun @kharge ji at the meeting of INDIA janbandhan on June 8, 2026
विज्ञापन
दोस्तों:
मैं INDIA समूह के नेताओं की इस बैठक में आप सभी का स्वागत करता हूं। यह समूह लगभग ठीक तीन साल पहले अस्तित्व में आया था। मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता,… — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 8, 2026
खरगे ने कहा कि विपक्ष ने संसद में एकजुटता दिखाते हुए परिसीमन विधेयक समेत कई विवादित विधेयकों को पराजित किया था और अब इसी एकता को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और परेशान करने के लिए किया जा रहा है, जबकि गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नए निवेश की रफ्तार रोजगार सृजन की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र के भविष्य पर चिंता जताते हुए कहा कि निजी एकाधिकार लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही परीक्षा प्रणाली में अव्यवस्था के कारण लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
हालांकि, भाजपा ने INDIA ब्लॉक की बैठक को लेकर तीखा हमला बोला। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्षी गठबंधन जनता का समर्थन खो चुका है और यह केवल सत्ता की राजनीति करने वाले नेताओं का जमावड़ा बनकर रह गया है।
बैठक में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए, जबकि द्रमुक (DMK) के प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहे। हालांकि वामपंथी नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि डीएमके भले बैठक में शामिल नहीं हो रही हो, लेकिन वह विपक्षी एकता के साथ खड़ी है। बैठक के बाद INDIA ब्लॉक के नेताओं ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करने का भी कार्यक्रम तय किया।