दिल्ली के संसद भवन स्थित सभागार में विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उमर अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद समेत कई नेता मौजूद रहे।
बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक बुलाने का उद्देश्य विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपित और उप राष्ट्रपति पद के लिए खड़े हुए उम्मीदवारों के समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करना था।
Agenda was to thank Presidential and Vice Presidential candidates of opposition parties: Ghulam Nabi Azad after opposition parties' meet pic.twitter.com/gTpFUgvDWQ— ANI (@ANI) August 11, 2017
Delhi: Manmohan Singh, Sonia Gandhi, Mamata Banerjee, Omar Abdullah & Ghulam Nabi Azad at opposition parties' meeting in Parliament complex pic.twitter.com/hOwYQxEVuU
— ANI (@ANI) August 11, 2017
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर विपक्षी एकजुटता को बनाए रखने के लिए शुक्रवार को विपक्ष की बैठक बुलाई थी। बैठक के लिए जनता दल यूनाइटेड को भी न्योता भेजा गया था। पर जेडीयू के नेता इस बैठक से दूर रहे।
मालूम हो कि बिहार में भले ही महागठबंधन टूट गया हो और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार बना ली हो, लेकिन कांग्रेस ने अभी जदयू को अपनी सूची से बाहर नहीं किया है। कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से सभी विपक्षी पार्टियों को आमंत्रित किया गया था।