फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition: पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक रद्द, 23 को होने की संभावना, नेताओं की गैरमौजूदगी बनी वजह

Mon, 05 Jun 2023 12:52 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिहार की राजधानी पटना में 12 जून को होने विपक्षी दलों की बैठक स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ अन्य प्रमुख नेता बैठक के लिए उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में विचार-विमर्श बाद में करने का विचार है।
विज्ञापन
विपक्षी दलों के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में 12 जून को होने विपक्षी दलों की बैठक स्थगित कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक अब 23 जून को होने की संभावना है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ अन्य प्रमुख नेता बैठक के लिए उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में विचार-विमर्श बाद में करने का फैसला लिया गया है ताकि वे भी इसमें भाग ले सकें। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

इन नेताओं को शामिल होने में आ रही मुश्किल
उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और द्रमुक नेता व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण 12 जून को होने वाली बैठक में शामिल होने में मुश्किल हो रही है। राहुल गांधी इस समय अमेरिका में हैं।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में होनी थी बैठक
जद (यू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच एकता बनाने के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों के अलावा कई क्षेत्रीय क्षत्रपों से बात करने का बीड़ा उठाया है। 
 
विज्ञापन

इन नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुके नीतीश
उन्होंने कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और एनसीपी के शरद पवार सहित कई दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें