फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM पर विवादित टिप्पणी मामला: NCP की मालदीव सरकार को फटकार, कांग्रेस ने पीएम मोदी को ही दे दी नसीहत

Tue, 09 Jan 2024 02:48 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था। इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। पीएम के इस पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने अपमानजनक टिप्पणी की थी और उनका मजाक उड़ाया था।
विज्ञापन
PM पर विवादित टिप्पणी मामले में भड़के विपक्षी नेता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। आम लोगों से लेकर विपक्षी नेताओं तक ने पड़ोसी देश के मंत्री को जमकर फटकार लगाई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ कह दिया कि देश के बाहर से अपने प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ भी नहीं सुनेंगे। वहीं, कांग्रेस ने पीएम मोदी को ही नसीहत दे दी। 

विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था। इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। उन्होंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव का भी उल्लेख किया था। पीएम मोदी के इस पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने अपमानजनक टिप्पणी की थी और उनका मजाक उड़ाया था।

हम स्वीकार नहीं करेंगे
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, 'वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं और अगर किसी अन्य देश का कोई व्यक्ति हमारे प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी करता है, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। हमें प्रधानमंत्री पद का सम्मान करना चाहिए। हम देश के बाहर से प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।'
विज्ञापन


पीएम को खरगे की नसीहत
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पीएम मोदी को नसीहत देते दिखे। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद वह हर चीज को व्यक्तिगत रूप से ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए। हमें समय के अनुसार कार्य करना चाहिए। हम अपने पड़ोसियों को नहीं बदल सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें