प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के मामले में भारत की खींची गई नई सीमा रेखा की जानकारी देने के साथ ही पहलगाम आतंकी हमले और उसके खिलाफ की गई जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनिया के देशों को परिचित कराएगा। मंगलवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने शिंदे समेत तीन प्रतिनिधिमंडलों को पाकिस्तानी धरती से उत्पन्न आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई, पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की घटनाओं तथा सरकार द्वारा खींची गई नई सीमा रेखा पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पीएम की खींची लाइन बताना है
प्रतिनिधिमंडल को खासतौर पर आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी की ओर से खीची गई तीन लाइन की जानकारी देने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि पीएम ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए कहा था कि भारत अब परमाणु ब्लेकमेलिंग स्वीकार नहीं करेगा। आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए आतंकियों और उसके आकाओं के खिलाफ कार्रवाई के मामले में कोई अंतर नहीं करेगा।
इसे भी पढ़ें- Murshidabad: अमर उजाला की रिपोर्ट पर मुहर; अदालत की जांच समिति ने कहा- हिंदुओं को निशाना बनाया, पुलिस मूकदर्शक
32 देशों और बेल्जियम के ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के मुख्यालय का दौरा करेंगे
बैजयंत पांडा (भाजपा), रविशंकर प्रसाद (भाजपा), संजय कुमार झा (जदयू), श्रीकांत शिंदे (शिवसेना), शशि थरूर (कांग्रेस), कनिमोझी (डीएमके) और सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कुल 32 देशों और बेल्जियम के ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के मुख्यालय का दौरा करेंगे।
इसे भी पढें- Cancer Treatment In India: नौ दिन में रक्त कैंसर खत्म.. भारत के डॉक्टरों ने हासिल की बड़ी कामयाबी; जानिए सबकुछ
मदद के लिए एक पूर्व राजनयिक भी साथ होंगे
प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल में छह से आठ राजनेता शामिल हैं। उनकी मदद के लिए एक पूर्व राजनयिक भी साथ होंगे। 51 राजनेताओं में से 31 सत्तारूढ़ एनडीए का हिस्सा हैं, जबकि शेष 20 गैर-एनडीए दलों से हैं। सभी सात प्रतिनिधिमंडलों में कम से कम एक मुस्लिम प्रतिनिधि है, जो या तो राजनेता या राजनयिक हैं।
श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल यूएई के लिए रवाना
श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल यूएई के अबू धाबी के लिए रवाना हो गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजद सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा, भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया और राजदूत सुजान चिनॉय शामिल हैं।