केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने सरिता नायर, एशिया नेट न्यूज सहित एक अन्य स्थानीय समाचार चैनल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। गौरतलब है कि राज्य में मुख्यमंत्री चांडी पर सोलर स्कैम करने का आरोप लगा था। उन पर आरोप है कि इन्होंने इस घोटाले में करोड़ो रुपए घूस लिया है।
वहीं चांडी ने शुक्रवार को एर्नाकुलम के चीफ ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट की अदालत में सरिता नायर समेत पांच अन्य के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। चांडी ने आरोप लगाया है कि जिस चिट्ठी के आधार को बनाकर उनके भ्रष्टाचार में शामिल होने की बात कही जा रही है वो 2013 में लिखी गई थी। ठीक चुनाव के कुछ दिनों पहले उसे सामने लाना राजनीतिक षड़यंत्र के अलावा कुछ नहीं है।
चांडी द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में संपादत एशिया नेट न्यूज एम जी राधाकृष्णन, सीनियर न्यूज एंकर वीनू न जॉन, चीफ न्यूज एडिट कैराली न्यूज मनोज के वर्मा और सीनियर न्यूज एडिटर कैराली न्यूज के. राजेंद्रन और सरिता नैयर का नाम शामिल है। इस मामले की सुनवाई 28 मई को तय की गई है। गौरतलब है कि सोलर स्कैम के मामले में तब नया मोड़ आ गया था जब सरिता ने चांडी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाा था।