फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि शिंगणापुर मंदिर: 400 साल बाद महिलाओं को मिली पूजा की इजाजत

Fri, 08 Apr 2016 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिलाएं भी कर सकेंगी शनि शिंगणापुर मंदिर में पूजा - फोटो : PTI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर में ट्रस्ट की तरफ से अब महिलाओं को भी पूजा करने की इजाजत मिल चुकी है। आपको बता दें कि पिछले 400 सालों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। अब तक महिलाओं को शनि शिंगणापुर मंदिर में घुसकर पूजा करने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन


महिलाओं को ट्रस्ट की तरफ से पूजा की इजाजत मिलने के बाद भूमाता ब्रिगेड की महिलाएं अपनी मुखिया तृप्ति देसाई के साथ मंदिर में पूजा करने के लिए निकल पड़ी हैं।

दरअसल, काफी समय इस मंदिर को लेकर विवाद चल रहा था। यहां पर पुरुषों को तो पूजा करने की अनुमति थी, लेकिन महिलाओं को ट्रस्ट पूजा करने की अनुमति नहीं देता था, जिसे 400 साल पुरानी परंपरा से जोड़कर देखा जाता था।
विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी आदेश दे दिया था कि महिलाओं को शनि शिंगणापुर मंदिर में पूजा पाठ से नहीं रोका जाए, लेकिन बावजूद इस आदेश के मंदिर ट्रस्ट महिलाओं को पूजा करने की अनुमति नहीं दे रहा था।

कुछ दिन पहले ही मंदिर में पुरुषों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई थी। आज यानी शुक्रवार को कुछ पुरुष श्रद्धालुओं के जबरन शनि शिंगणापुर मंदिर में घुसकर पूजा करने के बाद महिलाओं को भी पूजा करने की अनुमति दे दी गई है। ट्रस्ट ने तृप्ति देसाई को मंदिर में पूजा करने के लिए आमंत्रित किया है।

तृप्ति देसाई ने भी कहा कि वह शनि शिंगणापुर मंदिर जाकर पूजा करेंगी। तृप्ति देसाई ने ट्रस्ट की तरफ से किए गए इस फैसले का स्वागत किया है।

We will definitely go and offer prayers at temple's sanctum today: Activist Trupti Desai #ShaniShingnapur pic.twitter.com/EsSUVzq3rJ— ANI (@ANI_news) April 8, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें