फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल हाई कोर्ट का फैसला: ऑनलाइन रमी से हटाया प्रतिबंध, बताया कौशल भरा खेल

Mon, 27 Sep 2021 09:22 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, कोच्चि

सार

अदालत ने कहा कि केरल सरकार की 23 फरवरी की अधिसूचना मनमानी, अवैध और ऐसी कंपनियों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। 
विज्ञापन
केरल हाईकोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल हाई कोर्ट का कहना है कि दांव के साथ या बिना दांव के खेला जाने वाला ऑनलाइन रमी गेम कौशल का खेल है। इसके साथ ही अदालत ने इस गेम पर राज्य सरकार के प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिया। 

विज्ञापन


हाई कोर्ट ने कहा कि ऑनलाइन रमी गेम चाहे दांव के साथ या बिना दांव के खेला जाए, ये एक कौशल भरा खेल है। केरल हाई कोर्ट सोमवार को राज्य सरकार की उस अधिसूचना को रद्द कर दिया, जिसमें पैसे के लिए खेले जाने वाले इस ऑनलाइन गेम पर रोक लगाई गई थी।

कौशल भरे ऑनलाइन गेम को विकसित करने और पेश करने के व्यवसाय में लगी कई कंपनियों के लिए ये फैसला राहत के रूप में आया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति टीआर रवि ने कहा कि केरल सरकार की 23 फरवरी की अधिसूचना मनमानी, अवैध और ऐसी कंपनियों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


हाई कोर्ट ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही माना है कि रम्मी मात्र कौशल का खेल था और दांव के लिए खेलना या नहीं खेलना कभी भी यह पता लगाने का मानदंड नहीं हो सकता कि कोई खेल कौशल का खेल है या नहीं।

हाई कोर्ट ने कहा कि इसलिए, जिन कारणों से रमी को कौशल का खेल माना जाता था, उसी कारण से ऑनलाइन रमी भी कौशल का खेल है।  

अदालत ने कहा कि ऑनलाइन रमी या तो दांव के साथ या बिना दांव के खेला जाना अभी भी कौशल का खेल बना हुआ है। बिना किसी अधिसूचना के भी गेम केरल गेमिंग अधिनियम के दायरे में आएगा और कौशल के खेल के तौर पर इसके तहत प्रदान की गई छूट का इसे लाभ मिलेगा। 

हाई कोर्ट ने कहा कि चूंकि खेल जुआ या गेमिंग में नहीं आता है, गेम खेलने के लिए एक मंच प्रदान करना, जो एक तरह से व्यवसाय है, उसे कम नहीं किया जा सकता है। राज्य सरकार की अधिसूचना में दांव के लिए ऑनलाइन रमी खेलने पर प्रतिबंध लगाया गयाथा और ये संविधान के तहत उचित प्रतिबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें