कोरोना महामारी के बाद शुरू हुआ ऑनलाइन क्लास को दौर अब भी जारी है। ऑनलाइन कक्षाओं में कई बार ऐसे वाकये हो जाते हैं जो मजेदार हो जाते हैं। इनके वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होते हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट की क्लास में शिक्षक बच्चों से पूछते हैं कि 'एक क्वार्टर में कितना होता है'? विद्यार्थी ने इसका रोचक जवाब दिया है।
वायरल वीडियो एडनोवेट (EDNOVATE) के संस्थापक सीए धवल पुरोहित का बताया गया है। इसमें वह विद्यार्थियों को पढ़ाते वक्त पूछते हैं, ‘सबसे पहले तो आप यह समझिये कि एक क्वार्टर में कितना होता है। हेत्विक बेटा बोल एक क्वार्टर में कितना होता है?' कुछ ही देर बाद पुरोहित कहते हैं, '30 एमएल लिखता है वो, अरे 'वो' क्वॉर्टर नहीं।' छात्र का जवाब सुन पुरोहित सन्न रह जाते हैं। वीडियो में उनके हावभाव देखने लायक हैं, इसलिए वह खूब चर्चा में हैं।
दो लाख बार देखा जा चुका वीडियो
सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक दो लाख बार देखा जा चुका हैं। कई य़ूजर्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर हेत्विक कौन है। एक यूजर ने धवल सर को एक्सप्रेशन का किंग बताया है। एक न्यूज चैनल से चर्चा में सीए पुरोहित ने बताया, 'मैंने हमेशा यह माना है कि पढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है बच्चों को सवाल पूछने की अनुमति देना है।'
अर्थ जगत में यह है क्वार्टर का मतलब
आर्थिक जगत में क्वार्टर का मतलब तिमाही से होता है। एक वित्त वर्ष में चार तिमाही होती है। पुरोहित सर ने विद्यार्थी से यही जानना चाहा होगा, लेकिन विद्यार्थी का जवाब पेय पदार्थ की मात्रा को लेकर था, इसलिए वह रोचक हो गया।