फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONGC: कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल का उत्पादन शुरू, हर दिन 45 हजार बैरल कच्चा तेल निकलने की उम्मीद

Mon, 08 Jan 2024 12:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि यहां से 45 हजार बैरल कच्चा तेल हर दिन होने की उम्मीद है। साथ ही 10 मिलियन क्यूबिक मीटर से ज्यादा प्राकृतिक गैस भी हर दिन यहां से निकल सकती है। 
विज्ञापन
कृष्णा गोदावरी बेसिन में कच्चे तेल का उत्पादन शुरू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने रविवार से कृष्णा गोदावरी बेसिन में अपनी फ्लैगशिप गहरे पानी की परियोजना से पहली बार कच्चे तेल का उत्पादन शुरू कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कृष्णा नदी के बेसिन में KG-DWN-98/2 ब्लॉक में पहली बार तेल का उत्पादन किया गया। 
विज्ञापन


हर दिन हो सकता है 45 हजार बैरल कच्चे तेल का उत्पादन
पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि यहां से 45 हजार बैरल कच्चा तेल हर दिन निकलने की उम्मीद है। हालांकि इस मात्रा पर आने में अभी कुछ साल का समय लग सकता है। साथ ही 10 मिलियन क्यूबिक मीटर से ज्यादा प्राकृतिक गैस भी हर दिन यहां से निकल सकती है। ऊर्जा के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह अहम साबित हो सकती है। इस प्रोजेक्ट से देश के मौजूदा कुल तेल उत्पादन का 7 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का भी 7 फीसदी उत्पादन होगा। 
 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में इस प्रोजेक्ट से कच्चे तेल का उत्पादन आठ-नौ हजार बैरल किया जाएगा और 3-4 कुओं से तेल का उत्पादन किया जाएगा और फिर धीरे-धीरे अन्य कुओं को भी जोड़कर उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। कच्चे तेल की पहली खेप ओएनजीसी की अनुषंगी कंपनी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड भेजी जाएगी। जहां कच्चे तेल की गुणवत्ता की जांच होगी और उसका ग्रेड तय होगा। कृष्णा गोदावरी बेसिन के जिस प्रोजेक्ट से तेल निकाला जा रहा है, वह बंगाल की खाड़ी के डेल्टा का हिस्सा है और आंध्रप्रदेश की जल सीमा से 35 किलोमीटर दूर है। इस पूरे ब्लॉक को तीन कल्स्टर्स-1, 2, 3 में बांटा गया है और अभी क्लस्टर-2 में तेल का उत्पादन शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


'भारत की ऊर्जा यात्रा में अहम कदम'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णा गोदावरी बेसिन से कच्चे तेल के उत्पादन पर खुशी जताते हुए इसे भारत की ऊर्जा यात्रा में अहम कदम करार दिया। सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि 'भारत की ऊर्जा यात्रा में यह एक अहम कदम है और इससे हमारे आत्मनिर्भर भारत मिशन को बढ़ावा मिलेगा।' प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें