फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन हड़पने के आरोप में घिरे महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन 

Thu, 16 Jun 2016 08:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • गिरीश महाजन पर चीनी मिल के लिए अवैध तरीके से जमीन लेने का आरोप
  • कांग्रेस-एनसीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग
विज्ञापन
‌ग‌िरीश्‍ा महाजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के बाद अब फडणवीस सरकार के एक और मंत्री गिरीश महाजन जमीन हड़पने के आरोप में घिर गए हैं। खड़से और महाजन दोनों ही महाराष्ट्र के जलगांव जिले से हैं। महाजन पर आरोप है कि उन्होंने चीनी मिल के लिए अवैध तरीके से पांच एकड़ जमीन ली।
विज्ञापन


यह मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है और कांग्रेस-एनसीपी ने महाजन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग शुरू कर दी है। गिरीश महाजन पर आरोप है कि उन्होंने जलगांव में तापीपूर्णा चीनी मिल के लिए 2002 में भुसावल तालुका के मनगांव में एक लाख 11 हजार रुपये में पांच एकड़ जमीन अपने नाम पर खरीदा था। लेकिन, उन्होंने विधानसभा चुनाव के शपथपत्र में इसका उल्लेख नहीं किया।

महाजन जलगांव के जामनेर विधानसभा से विधायक हैं। उनके खिलाफ एनसीपी के उम्मीदवार रहे दिगंबर केशव पाटिल ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने महाजन के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत कर दी है जिससे मामला गरमा गया है। खास बात यह है कि जिस तापीपूर्णा चीनी मिल के लिए महाजन ने अपने नाम जमीन खरीदी थी उस मिल के मुख्य प्रवर्तक पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से हैं।
विज्ञापन


जमीन खरीदी प्रक्रिया के 15 साल बीत जाने के बाद न तो चीनी मिल अस्तित्व में आयी और न ही वादे के मुताबिक किसान को रोजगार ही मिल सका। इस मामले में कांग्रेस और एनसीपी ने महाजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं महाजन ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें याद नहीं कि उन्होंने कोई जमीन ली है। अगर जमीन ली है तो उसे वापस कर देंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें