फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सात लोग ले सकते हैं रघुराम राजन की जगह

Sun, 19 Jun 2016 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन का कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा - फोटो : reuters
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन का कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा है। खुद राघुराम राजन ने भी फिर से कार्यभार संभालने के लिए अनिच्छा जताई है। राजन की जगह कौन लेगा, इस पर अटकलों का बाजार गरम है। सियासी महकमे का पारा भी चढ़ा हुआ है। 
विज्ञापन


बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी राजन के खिलाफ बगावती तेवर दिखा चुके हैं तो पीएम मोदी भी राजन पर पूछे गए सवाल के जवाब में मीडिया को झड़प लगा चुके हैं कि मीडिया को राजन के मुद्दे पर दिलचस्पी नहीं दिखानी चाहिए। 

कांग्रेस ने यहां तक कह दिया कि बीजेपी राजन को रखने के लायक ही नहीं है। 

बहरहाल, तमाम उठा-पटक और सियासी अटकलों के बीच सवाल मौंजू है कि कि राजन की जगह आखिरकार कौन लेगा? कौन भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर बनेगा?

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने  सात संभावित नाम बताए हैं। इनमें विजय केलकर, राकेश मोहन, अशोक लाहिड़ी, उर्जित पटेल, अरुंधती भट्टाचार्या, सुबीर गोकर्ण, और अशोक चावला शामिल हैं। 
विज्ञापन


संभावित लोगों में उर्जित पटेल और अरुंधति भट्टाचार्या के नाम सबसे आगे हैं। पटेल मौजूदा वक्त में आरबीआई के डेप्युटी गवर्नर हैं और भट्टाचार्या देश की सबसे भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन हैं।

अन्य लोग भी दिग्गज कहें जाते हैं जिनका वास्ता आरबीआई, भारतीय प्रशासनिक सेवा, इंटरनेशनल मोनेटरी फंड और वर्ल्ड बैंक से है।

वित्त मंत्रालय से भी दो अधिकारी शक्तिकांत दास और अरविंद सुब्रमण्यम के नामों पर भी पहले अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन फिलहाल संभावित नामों की फेहरिस्त से वे गायब हैं।
विज्ञापन


Published By Rohit Kumar Porwal
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें