फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सीबीआई प्रमुख के नाम पर फिर नहीं हुआ फैसला, पीएम की बैठक बेनतीजा रही

Fri, 01 Feb 2019 07:01 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge- PM Modi - फोटो : self
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उच्चाधिकार प्राप्त समिति सीबीआई के नए निदेशक के चयन के लिए आज हुई बैठक में भी कोई फैसला नहीं हो सका। लंबी बैठक के बाद भी किसी नाम पर मुहर नहीं लग सकी। इसके पहले 24 जनवरी को हुई बैठक भी बेनतीजा रही थी। इस पैनल में पीएम मोदी के अलावा चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हैं। समिति ने 10 जनवरी को वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटा दिया था। हालांकि खड़गे ने इस पर अपनी असहमति जताई थी। 

विज्ञापन


सीबीआई प्रमुख के लिए सेलेक्शन कमिटी ने पांच नाम तय किए हैं। इनमें 1985 बैच के एमपी डीजीपी आरके शुक्ला, 1983 बैच के डीजी सीआरपीएफ आरआर भटनागर, 1984 बैच के स्पेशल सीबीआई डायरेक्टर अरविंद कुमार, डायरेक्ट एनसीएफएस जावेद अहमद और डीजी बीपीआर एपी महेश्वरी शामिल हैं। 
 

आलोक वर्मा को पद से हटाया था

इस महीने की शुरुआत में आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटाए जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा है। उनका गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर झगड़ा चल रहा था। वर्मा और अस्थाना दोनों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटाए जाने के बाद दमकल सेवा महानिदेशक, नागरिक रक्षा और होम गार्ड्स का महानिदेशक बनाया गया था। यह कम महत्वपूर्ण पद था। वर्मा ने उस पेशकश को स्वीकार नहीं किया और उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें सेवानिवृत्त मान लिया जाना चाहिए क्योंकि उनकी 60 साल की आयु पूरी हो चुकी है। उन्होंने एक फरवरी 2017 को सीबीआई निदेशक का पदभार संभाला था। सीबीआई प्रमुख के तौर पर उनका कार्यकाल दो साल का था। 

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सचिव सी चंद्रमौली को लिखे गए पत्र में वर्मा ने कहा था कि वह 31 जुलाई 2017 को ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। केंद्र ने वर्मा के पत्र पर अपने फैसले को सार्वजनिक नहीं किया है। केंद्र ने एम नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाया था।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें