फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने जताया दुख: भाजपा के 1984 में जीते दो सांसदों में एक सी जंगा रेड्डी का निधन

Sun, 06 Feb 2022 02:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

पीएम मोदी ने कहा कि जंगा रेड्डी भाजपा के विकास के बेहद नाजुक दौर में पार्टी की एक प्रभावी आवाज थे। उन्होंने जंगा रेड्डी के बेटे से फोन पर भी बात की और अपनी संवेदना प्रकट की।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के 1984 में जीते दो सांसदों में से एक सी जंगा रेड्डी (86) का शनिवार को निधन हो गया।  रेड्डी ने 1984 के लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश के हनमकोंडा संसदीय सीट पर पीवी नरसिम्हा राव को हराया था, जो बाद में देश के प्रधानमंत्री बने।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने रेड्डी के निधन पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि वह भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयासों के अभिन्न हिस्सा थे।

 प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, सी जंगा रेड्डी ने अपना पूरा जीवन सार्वजनिक सेवा में लगा दिया। जनसंघ और भाजपा को सफलता की नई ऊंचाइयों पर लेने जाने के प्रयासों का वह अभिन्न हिस्सा थे। उन्होंने लोगों के दिलों-दिमाग में अपनी जगह बनाई। उन्होंने कई कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उनके निधन से दुखी हूं।

पीएम ने कहा कि जंगा रेड्डी भाजपा के विकास के बेहद नाजुक दौर में पार्टी की एक प्रभावी आवाज थे। उन्होंने जंगा रेड्डी के बेटे से फोन पर भी बात की और अपनी संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन


बता दें, 1984 के लोकसभा में जीत दर्ज करने वाले भाजपा के दूसरे सांसद एके पटेल थे। उन्होंने गुजरात के मेहसाणा से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी हार का सामना करना पड़ा था। रेड्डी आंध्र प्रदेश विधानसभा के भी सदस्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें