प्रधानमंत्री ने यहां 11वीं सदी के भक्ति संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में 'स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी' (समानता की मूर्ति) देश को समर्पित की और अंतरराष्ट्रीय संस्थान आईसीआरआईएसएटी की 50वीं वर्षगांठ पर समारोह की शुरुआत की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हैदराबाद में थे। यहां उन्होंने 11वीं सदी के भक्ति संत श्री रामानुजाचार्य की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी' का अनावरण किया। इस दौरान एक बच्चे ने प्रधानमंत्री को दंडवत प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
इससे पहले प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) की 50वीं वर्षगांठ पर समारोह की शुरुआत भी की। यहां प्रधानमंत्री मोदी चने खाने के लिए संस्थान के एक खेत पर भी रुके।