फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

One Nation One Election: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की न्यायविदों से मुलाकात, एक देश एक चुनाव पर किया मंथन

Mon, 19 Feb 2024 11:54 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन.के. सिंह; डॉ. सुभाष सी. कश्यप, पूर्व महासचिव, लोकसभा और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी और वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
पूर्व सीजीआई दीपक मिश्रा और एस ए बोबड़े से पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्याविदों से मुलाकात की। इस दौरान भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों, न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति एसए बोबडे के साथ परामर्श किया। साथ ही सभी से इस विषय पर सुविचारित राय ली। समिति ने इस मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.एन पटेल के साथ भी परामर्श किया। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन.के. सिंह; डॉ. सुभाष सी. कश्यप, पूर्व महासचिव, लोकसभा और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी और वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे भी बैठक में शामिल हुए। इतना ही नहीं अब तक की गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की। 

फिलहाल, समिति को मौजूदा संवैधानिक ढांचे को ध्यान में रखते हुए लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के एक साथ चुनाव कराने के लिए जांच करने और सिफारिशें करने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन


हाल ही में, समिति ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति यू.यू. ललित और मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के साथ भी परामर्श किया, जिन्होंने इस विषय पर अपनी सुविचारित राय दी। .

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें