फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में एक और छात्र ने लगाई फांसी

Tue, 31 May 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राजस्थ्ाान
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
कोचिंग नगरी के नाम से विख्यात राजस्थान के कोटा में मंगलवार को एक और कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र राजस्थान के सवाईमाधोपुर का रहनेवाला है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्र निर्मल योगी कोचिंग संस्थान में आईआईटी की तैयारी कर रहा था। वह यहां के महावीर नगर स्थित होस्टल में रह रहा था, जहां उसके कमरे में उसकी लाश मिली। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। योगी के मोबाइल और अन्य चीजों को जांच के लिए कब्जे में लिया है। गौरतलब है कि छात्र द्वारा फांसी लगाए जाने का ये मामला नया नहीं है। इससे पूर्व भी कई छात्र परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के कारण तनाव के चलते अपनी जान दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें