अरुणाचल प्रदेश के विधायक तिरोंग अबोह
- फोटो : Social Media
एनआईए ने अरुणाचल प्रदेश के विधायक तिरोंग अबोह के हत्या मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम एली केटोक है जिसपर 10 अन्य लोगों की हत्या का केस दर्ज है।
आरोपी एली केटोक नागालैंड की नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल का एरिया कमांडर है। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि 21 मई को तिरप जिले में उग्रवादियों ने विधायक तिरोंग अबोह समेत 11 लोगों की हत्या कर दी थी।