फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों पर आफत! अब नागपुर के GMCH में 14 और IGGMCH में नौ मरीजों की गई जान

Wed, 04 Oct 2023 02:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में बुधवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के अंदर करीब 14 लोगों की मौत हुई है। वहीं, दूसरे अस्पताल में नौ मरीजों की जान गई। 
विज्ञापन
नागपुर के सरकारी अस्पतालों में भी मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों पर जैसे आफत सी आ गई है। एक के बाद एक अस्पताल में एक साथ कई मरीजों की जान जानें की खबर सामने आ रही है। पहले नांदेड़ फिर छत्रपति संभाजीनगर और अब नागपुर के दो सरकारी अस्पताल में 24 घंटे के भीतर बड़ी संख्या में मरीजों की जान गई है। 

इन अस्पतालों में मौतों की संख्या

अधिकारियों के अनुसार, मराठवाड़ा के ही नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 30 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच 24 घंटे में 24 मौतें हुई थीं, जबकि एक से दो अक्तूबर के बीच सात और लोगों की जान गई थी। इससे मरने वालों की कुल संख्या 31 हो गई थी। वहीं, छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में मंगलवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के भीतर कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी। 

नागपुर के जीएमसीएच में 14 की मौत

अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में बुधवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के अंदर करीब 14 लोगों की मौत हुई है। जीएमसीएच के डीन डॉक्टर राज गजभिए ने कहा कि अस्पताल में 1,900 बेड हैं। यहां रोजाना औसतन 10 से 12 मरीजों की मौत की खबर आती है। उन्होंने कहा कि यहां उन मरीजों की ज्यादा जान जाती है, जो ऐन मौके पर रेफर होकर आते हैं और उनकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर होती है। उन्होंने कहा कि यहां पूरे देश के लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। 

इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भी मौतें

वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि शहर के इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने 24 घंटे में नौ मौतों की सूचना दी है। यहां भी मरने वाले अधिकतर मरीज वह थे, जिन्हें गंभीर हालत में लाया गया था। इनमें वे मरीज भी शामिल थे जिन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत थी। 

अधिकारी ने बताया कि इस अस्पताल की क्षमता 800 बिस्तरों की है और यहां रोजाना छह मरीजों की जान जाती है। अस्पताल में दवाओं और अन्य सुविधाओं का पर्याप्त भंडार है।

विज्ञापन


नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में छह और मरीजों की हुई मौत
 नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 24 घंटे में फिर छह मौत हुई है। अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, मृतकों में दो समय से पहले जन्मे नवजात भी थे। इससे पहले अस्पताल में 48 घंटे में 31 मरीजों की मौत पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।
अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, अस्पताल में 2 और 3 अक्तूबर को 221 मरीज भर्ती किए गए थे। वर्तमान में यहां 823 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें