फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Building Collapse: मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में दो मंजिला इमारत ढही, एक की मौत, 16 से अधिक घायल

Thu, 09 Jun 2022 08:45 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई,मुंबई

सार

मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में ग्राउंड प्लस दो मंजिला ढांचा देर रात 12.30 बजे गिर गया। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मुंबई के बांद्रा इलाके में इमारत ढही - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा इलाके में गुरुवार देर रात एक तीन मंजिला आवासीय इमारत गिरने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। मलबे के भीतर अभी भी तीन से चार लोग दबे हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


देर रात 12.30 की घटना 
अधिकारी ने कहा कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में ग्राउंड प्लस दो मंजिला ढांचा देर रात 12.30 बजे गिर गया। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बचाव दल को वहां भेजा गया।

भाभा अस्पताल में घायलों का इलाज
घटना की जानकारी मिलने के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम के फायर ब्रिगेड, पुलिस और वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज नजदीकी भाभा अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें